सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या पी जी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयन्ति का  किया गया आयोजन

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में सरदार बल्लभ भाई कन्या पी० जी० कॉलेज परतावल बाजार, महराजगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अन्तर्गत स्वामी विवेकानन्द जी के जयन्ती का आयोजन किया गया।

प्राचार्य डॉ० रामदरश मिश्र जी ने स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी ने भारतीय संस्कृति की महत्व को स्थापित करते हुए भारतीय संस्कृति को विदेशों में भी परचम लहराये है। आगे उन्होंने बताया कि जब शिकागो में उन्हें बोलने का अवसर प्राप्त हुआ तो उन्होंने सर्वप्रथम “भाइयों और बहनों से अपने संबोधन का शुरुआत किया, जबकि वहां के भाषा में ‘लेडिज एण्ड जेन्टलमैन” से संबोधित किया जाता है। इससे ज्ञात होता है कि भारतीय संस्कृति कितनी समृद्ध है।
हिन्दी के सहायक आचार्य और कार्यक्रम अधिकारी गोविन्द लाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन से काफी कुछ सीखा जा सकता है। वह मानवता के सर्वश्श्रेष्ठ उदाहरण है। अपने संपूर्ण जीवन को भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में समर्पित कर दिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य रामदरश मिश्र जी एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ० किरण गुप्ता, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार पाण्डेय, सुरेश कुमार, ओंकार चौहान, स्नेह प्रमा पटेल, बालगोविन्द, और मुख्तार अली अंसारी उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *