घघसरा में ₹95.44 लाख की लागत से बनेगा खेल मैदान, चेयरमैन ने किया भूमि पूजन

 

घघसरा/गोरखपुर। नगर पंचायत घघसरा के वार्ड नंबर 11 परशुराम नगर पनिका ईटार में ब्रह्म स्थान के पास प्रस्तावित खेल मैदान का भूमि पूजन सोमवार को धूमधाम से किया गया। चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने आचार्य पंडित पद्मनाभ मणि त्रिपाठी के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शिलान्यास किया।यह खेल मैदान आकांक्षी योजना के अंतर्गत ₹95.44 लाख की लागत से बनाया जाएगा। इसमें बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न खेलों की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।भूमि पूजन के बाद चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने कहा कि नगर पंचायत में खेल मैदान बनने से बच्चों और युवाओं का खेल के प्रति रुझान बढ़ेगा। यहां से निकलने वाले खिलाड़ी जिले और प्रदेश स्तर पर नगर का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी अमित नायक, विनोद पाण्डेय, हरिकेश मौर्य, विजय सिंह, इन्द्रजीत, राना राज, गोविंद मिश्रा, रामजनक सहित बड़ी संख्या में नगरवासी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *