गोरखपुर। पंजाब के पटियाला शहर में आयोजित राजा रणधीर सिंह मेमोरियल कप इंडिया ओपन स्काई इवेंट शूटिंग प्रतियोगिता-2026 में गोरखपुर के मशहूर
एसपायरिंग शूटर मोहम्मद अहमद हुसैन ने शानदार कारकर्दगी का मुज़ाहिरा करते हुए डबल ट्रैप शॉटगन स्पर्धा में तीसरा मुकाम हासिल कर कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किया। उनकी इस शानदार कामयाबी ने एक बार फिर गोरखपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया।
मोहम्मद अहमद हुसैन की इस क़ाबिल-ए-तारीफ़ फ़तह से खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए हौसला-अफ़ज़ाई का सबब बनी है और यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और जज़्बे के साथ हर मंज़िल हासिल की जा सकती है।/मुकाबले से वापस लौटने के बाद गोरखनाथ स्थित उनके आवास पर शहर की कई मुअज्ज़िज़ शख्सियतों ने पहुंचकर उन्हें दिली मुबारकबाद पेश की और उनके रौशन मुस्तकबिल के लिए नेक तमन्नाओं का इज़हार किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश हज राज्य समिति के सदस्य इफ्तेखार हुसैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खेलों और खिलाड़ियों को लगातार हौसला-अफ़ज़ाई, प्रोत्साहन और सहयोग दिए जाने से प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल बुलंद हुआ है, जिसका मुस्बत असर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में साफ़ दिखाई दे रहा है।उन्होंने कहा कि गोरखपुर की सरज़मीं से निकले इस होनहार शूटर की यह फ़तह सिर्फ़ शहर ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए फ़ख्र और मुसर्रत का मौक़ा है। मुबारकबाद देने वालों में समाजसेवी मोहम्मद एहतेशाम हुसैन, पूर्व सदस्य अल्पसंख्यक आयोग बख्शीस अहमद वारसी, सांसद प्रतिनिधि सुनील पासवान, पूर्व पार्षद मोहम्मद एहतराम, अरकम सी ट्रैवल्स के प्रबंध निदेशक हाजी इब्तेदा हुसैन, आला हज़रत मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के सचिव अजमेर आलम, उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी कैफुल साहब, खिलाड़ी मोहम्मद सैफ सहित शहर की अनेक मुअज्ज़िज़ हस्तियां मौजूद रहीं।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
