रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी बड़ा हादसा टला

भिटौली / महाराजगंज

भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसिया के पास रविवार को महराजगंज से प्रयागराज जा रही निचलौल रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। बस में चालक-परिचालक सहित कुल 15 यात्री सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के अचानक सड़क से नीचे उतरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आस पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और समय रहते नियंत्रित हो गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। बस चालक करुणा निधि की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित रहे महाराजगंज डिपो के एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। दूसरी बस की व्यवस्था कर सभी को गोरखपुर भेज दिया गया है, जहां से वे प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। घटना की सूचना पर विभागीय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *