पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रायबरेली में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ थीम पर वृक्षारोपण महायज्ञ सम्पन्न

 

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रायबरेली में 12 जुलाई, रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 का आयोजन “एक पेड़ मां के नाम 3.0” थीम के अंतर्गत उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास तथा प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना था।
प्रधानाचार्या डॉ. स्मिता मिश्रा के मार्गदर्शन एवं उप प्रधानाचार्या सुनीता सिंह के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया तथा छात्राओं को पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर छात्राओं के मध्य वाद-विवाद, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रेरणादायक विचार एवं उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन नोडल शिक्षिका कंचन यादव तथा सह-नोडल शिक्षिका सिम्पी सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स एवं छात्राओं की अनुशासित, सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाया।
कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनका संरक्षण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *