परतावल में यातायात पुलिस का बड़ा अभियान, मानक विहीन 9 स्कूल वाहनों का चालान 32000 हजार का वसूला जुर्माना

 

परतावल / महराजगंज स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने गुरुवार को परतावल क्षेत्र में सख्त रुख अपनाया। मानक विहीन संचालित हो रही स्कूल बसों और वैनों के खिलाफ चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में पुलिस ने 9 वाहनों का ऑन-द-स्पॉट चालान करते हुए 32 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस की इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
यातायात पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न चौराहों और स्कूलों के बाहर बसों-वैनों को रोककर उनके दस्तावेज खंगाले। इस दौरान वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, चालक का कमर्शियल लाइसेंस, बसों में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, अग्निशामक यंत्र, इमरजेंसी खिड़की और फर्स्ट एड बॉक्स की बारीकी से जांच की गई।
अधिकारियों ने वाहन स्वामियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना सीसीटीवी, गति सीमा यंत्र और प्राथमिक उपचार किट के स्कूल वाहन नहीं चलेंगे। नियमों में किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नाबालिगों पर भी कसी नकेल अभियान के दौरान बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस के बाइक-स्कूटर से स्कूल आ रहे नाबालिग छात्र-छात्राओं को भी रोका गया। उन्हें कड़ी हिदायत दी गई और अभिभावकों को सूचना देने की चेतावनी दी गई।यातायात पुलिस ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *