सोमालिया की सेना का हवाई हमला, 42 आतंकी ढेर

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
16/07/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – सोमालिया की सेना ने आतंकी संगठन अल-शबाब पर हवाई हमले में 42 आतंकियों को मार गिराया।

आतंकवाद पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है और एक बड़ी समस्या बन गया है।

पिछले कुछ सालों में अफ्रीकी देशों में आतंकवाद तेजी से फैला है और इन देशों में सोमालिया भी शामिल है।

अल-शबाब नाम का आतंकी संगठन पिछले कई सालों से सोमालिया में सक्रिय है और आतंक फैला रहा है।

यह आतंकी संगठन देश में सेना, अधिकारियों और नागरिकों पर हमला करने से नहीं कतराता है. ऐसे में अब सेना ने अल-शबाब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और देर रात आतंकी संगठन के ठिकानों पर हवाई हमले किए।

42 आतंक ढेर

सोमालिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सेना ने मध्य हिरन क्षेत्र में माखास जिले से लगभग 10 किलोमीटर उत्तर में गोबो क्षेत्र में रात भर हवाई हमले किए।

सोमाली राष्ट्रीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय साझेदारों की मदद से ये हवाई हमले किए। इन हवाई हमलों में अल-शबाब के 42 आतंकवादी मारे गए। सेना के हवाई हमले में 12 आतंकी घायल हो गए।

लक्ष्य अल-शबाब को ख़त्म करना है

सोमालिया की सेना ने अल-शबाब को कमजोर करने के मकसद से ये हवाई हमले किए। एक दिन पहले सुल्लई और वाब-वेन इलाके में हुई झड़प के बाद ये आतंकी फिर से इलाके में एकजुट हो रहे थे।

सेना के हवाई हमलों में एक सैन्य वाहन, एक सुरक्षा अड्डा और आतंकवादियों के अन्य बुनियादी ढांचे भी नष्ट हो गए जिनका इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था।

सोमालिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि अल-शबाब के खिलाफ सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कि आतंकवादी संगठन देश के लिए सुरक्षा खतरा पैदा नहीं कर लेता। सेना का मकसद अल-शबाब को खत्म करना है।

पिछले कुछ महीनों में अल-शबाब को भारी नुकसान हुआ है

सोमालिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में सोमाली राष्ट्रीय सेना और उसके अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के हमलों में अल-शबाब को भारी नुकसान हुआ है।

सेना ने अलग-अलग मौकों पर आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए हैं, जिसमें सैकड़ों आतंकवादी और अल-शबाब के कई प्रमुख नेता मारे गए हैं।

अल-शबाब ने हाल ही में आतंकी हमले में सोमालिया की सेना के 2 जवानों की भी हत्या कर दी थी और 2 जवान घायल हो गए थे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *