गायत्री बस्ती में भब्य हिन्दू सम्मेलन हुआ सम्पन्न

 

महराजगंज नगर की गायत्री बस्ती में सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में गायत्री मन्दिर में एक भव्य एवं अनुशासित हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक समरसता के भाव से ओत-प्रोत रहा।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता के रूप में  डॉ. राजू जी ने हिंदू समाज की एकता, संस्कृति की रक्षा तथा राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सिद्धार्थनगर विभाग के सद्भाव प्रमुख  ज्योतिषमणि जी ने सामाजिक सौहार्द एवं संगठन की शक्ति पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता  सन्नी आग्रहरी ने की। वहीं गायत्री शक्तिपीठ के संत रामकरण जी ने अपने आशीर्वचन से उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह नगर कार्यवाह  विशाल जी सहित  विष्णु जी, संजय जी, गोलू जी, वेंकटेश जी, विवेक जी, मनीष जी, आर्यन जी, पप्पू जी तथा संघ के अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के लोग एवं बड़ी संख्या में मातृशक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मेलन शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *