महराजगंज जनपद के विकास खण्ड परतावल के ग्राम सभा धरमौली स्थित प्रसिद्ध धरमौली धाम काली माता मंदिर परिसर में बुधवार को शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर हाथी-घोड़ों, गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकाली गई विशाल कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया।

जयकारों से गूंजा क्षेत्र, बड़ी नहर से भरा गया जल कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर रामपुर मोड़, तिवारी टोला, धनगड़ा और धरमौली उत्तर टोला होते हुए बड़ी नहर पहुंची। यहाँ विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से पूजन के पश्चात कलशों में पवित्र जल भरा गया। यात्रा में सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं, वहीं युवा और पुरुष श्रद्धालु डीजे की धुन और माता के जयकारों पर झूमते नजर आए।
15 जनवरी से शुरू होगा महायज्ञ, नामी कथावाचक करेंगे कथा आयोजन समिति के अनुसार, महायज्ञ का विधिवत पूजन 15 जनवरी (गुरुवार) से शुरू होगा, जिसका समापन 23 जनवरी को पूर्णाहुति के साथ होगा। यज्ञाचार्य पं. अवधेश पांडेय की देखरेख में अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन का आयोजन होगा, जिसमें आस्था चैनल के प्रसिद्ध कथावाचक पं. जे.पी. व्यास और पं. विशंभर मिश्रा व्यास कथा का रसपान कराएंगे। साथ ही अयोध्या की रामलीला मंडली द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
सुरक्षा और व्यवस्था चाक-चौबंद महायज्ञ के मुख्य यजमान रमाकांत गुप्ता एवं कलावती देवी हैं। व्यवस्था में प्रधान प्रतिनिधि मनोज गुप्ता, रामा चौहान और मैनेजर दुबे सहित पूरी समिति सक्रिय है। सुरक्षा की दृष्टि से परतावल चौकी के विनय गौड़ व पुलिस बल मुस्तैद रहा। आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस आध्यात्मिक महाकुंभ में सम्मिलित होने की अपील की है।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
