धूमधाम से बल्लोखास में निकाली गयीं कलश यात्रा

महराजगंज जनपद के सिसवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बल्लोखास में धार्मिक आस्था और परंपराओं का अनुपम दृश्य देखने को मिला। बल्लो नहर (नारायणी शाखा) में विधिवत जल भरकर लक्ष्मी पूजन हेतु भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसके उपरांत अपने-अपने नियत स्थल पर माता लक्ष्मी की मूर्ति की स्थापना की गई। इस पावन अवसर पर आचार्य कृष्णानंद पाठक एवं उनके सहयोगियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न कराया गया।
अनुष्ठान के दौरान यज्ञ-यजमान के रूप में तारकेश्वर वर्मा, दिनेश वर्मा, रूपेश वर्मा, बोधगया, अनुरोध एवं संतोष अपनी-अपनी धर्मपत्नियों के साथ पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण भाव से धार्मिक क्रियाओं में सहभागी बने। यज्ञ, पूजन, हवन और वैदिक विधानों के साथ माता लक्ष्मी की मूर्ति की स्थापना की गई, जिससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और सामूहिक सहभागिता के साथ अनुष्ठान को सफल बनाया। श्रद्धालुओं ने माता लक्ष्मी से गांव में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कलश यात्रा थाना पुरैना पुलिस की अभिरक्षा में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रहा।
चार दिवसीय इस धार्मिक आयोजन ने न केवल ग्राम सभा बल्लोखास की धार्मिक परंपराओं को सुदृढ़ किया, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक आस्था का भी सशक्त संदेश दिया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *