नवलपरासी जिला में वैन और स्कूटर की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
17/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – नवलपरासी जिला(बर्दघाट सुस्ता पूर्व) के देवचुली नगर पालिका-11 आश्रम चौक पर वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

शुक्रवार की शाम धारापानी से दलदले की ओर आ रही पिकअप वैन क्रमांक जी 1 जे 5930 और विपरीत दिशा से जा रही स्कूटर क्रमांक जीपीआर 04-001 पी 9106 के बीच टक्कर हो गयी और स्कूटर पर सवार दो लोग घायल हो गये ।

जिला पुलिस कार्यालय नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता पूब) के पुलिस अधीक्षक युवराज खड़का ने बताया कि देवचूली नगर पालिका-9 में रहने वाले 26 वर्षीय चेतन बहादुर खड़का की इलाज के दौरान मौत हो गई ।

हादसे में घायल स्कूटर के पीछे सवार देवचूली नगर पालिका 8 निवासी 21 वर्षीय नारायण परियार का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक खड़का ने बताया कि टक्कर मारने वाली पिकअप वैन और चालक पुलिस के नियंत्रण में हैं ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *