स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु प्रोत्साहनधनराशि जारी

 

प्रथम एवं द्वितीय किस्त की प्रोत्साहन धनराशि 11 करोड़ 64 लाख,96 हजार रुपया लाभार्थियों खाते में भेजी गई

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर-जिलाधिकारी दीपक कुमार मीणा की वित्तीय स्वीकृति के पश्चात ग्रामीण क्षेत्रों में इज्जत घर की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के निमित्त पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित केंद्र एवं राज्य वित्त पोषित योजना स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 25- 26 में निलेश प्रताप सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु प्रथम किस्त के तौर पर 7072 परिवारों को चार करोड़ 24 लाख 32 हजार की धनराशि एवं द्वितीय किस्त में 12344 परिवारों को 7 करोड़ 40 लाख 64 हजार की धनराशि इस प्रकार कुल 11 करोड़ 64 लाख 96 हजार की धनराशि लाभार्थियों के बैंक बचत खातों में अंतरित की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी निलेश प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि जिन 7072 परिवारों को प्रथम किस्त की धनराशि भेजी गई है वह शीघ्र शौचालय निर्माण पूर्ण कराकर उसका जिओ टैग करा लें ताकि उनको मार्च के पूर्व द्वितीय किस्त की धनराशि भी प्रति परिवार रुपया 6000 की दर से भेजी जा सके।
प्रथम किस्त हेतु पात्र परिवारों के लिए अवशेष 6686 परिवारों के लिए धनराशि की मांग शासन स्तर से की गई है शीघ्र प्राप्त होते ही इन लाभार्थियों को भी धनराशि निर्गत कर दी जाएगी।
बच्चा सिंह(जिला समन्वयक)स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा बताया गया की अवशेष छूटे हुए परिवारों के लिए भी भारत सरकार के सिटिजन पोर्टल पर आवेदन sbm.gov.in पर कर सकते है, ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात विभाग के विकासखंड के द्वारा सत्यापन कराकर पात्र का चयन करते हुए पात्र व्यक्तियों को बचत खाते का विवरण प्राप्त करते हुए पात्रता प्रमाणित करने के पश्चात लाभान्वित किया जाता है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *