अमेरिका ने ईरानी तेल ले जाने वाले 9 जहाजों पर प्रतिबंध लगा दिया, यह ईरान के लिए एक झटका है जो अपने ही लोगों पर अत्याचार कर रहा है

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
24/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – संयुक्त राज्य अमेरिका ने शुक्रवार को 9 बड़े ईरानी तेल टैंकरों (जहाजों) और उनके मालिकों पर सख्त प्रतिबंध लगा दिए।

ये जहाज़ करोड़ों डॉलर का ईरानी तेल चोरी-छिपे विदेश ले जाते थे ।

ईरान में इस वक्त सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन चल रहा है।

ईरानी सरकार ने अपने ही लोगों पर अत्याचार को छुपाने के लिए देश भर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के मुताबिक, ईरान तेल बेचकर मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल अपने ही लोगों पर अत्याचार करने और हिंसा फैलाने में कर रहा है। ऐसे में अमेरिका ने ईरान की इस कमाई के रास्ते को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।

सुत्र के मुताबिक, उनके पास 9 जहाज थे जो पुराने थे और नियमों का उल्लंघन करके माल परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे। अब ये जहाज अमेरिका के साथ कोई कारोबार नहीं कर सकेंगे।

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार, सरकारी दमन के कारण ईरान में कम से कम 5,032 लोग मारे गए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शक्तिशाली युद्धपोत समूह (आर्मडा) को ईरान के पास भेजा है।

ट्रम्प ने ईरानी सरकार को चेतावनी दी कि वह “किसी भी समय कार्रवाई” के लिए तैयार है।

इस प्रकार, एक तरफ ईरान इंटरनेट बंद करके लोगों की आवाज बंद करने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिका आर्थिक और सैन्य दबाव बढ़ा रहा है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *