गोरखनाथ थाना के नवागत थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कार्यभार किया ग्रहण

 

सभी पीड़ित को न्याय व कानून व्यवस्था बनाए रखना ही पहली प्राथमिकता होगी- विजय प्रताप सिंह

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर – थाना गोरखनाथ के नवागत थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने सोमवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया नए थाना प्रभारी ने थाना परिसर में मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था को मजबूत एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
नए थाना प्रभारी ने कहा कि वे शासन की मंशा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में काम करेंगे। थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक सुना जाएगा चाहे वह किसी भी वर्ग या समुदाय का क्यों न हो। उन्होंने कहा कि हर शिकायत का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण किया जाएगा ताकि किसी भी पीड़ित को न्याय के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर उस पर पारदर्शी तरीके से कार्यवाही करें।
थाने में आने वाले शिकायतकर्ताओं व पीड़ितों को न्याय दिलाना ही पुलिस का प्रथम कर्तव्य है। हर शिकायत की निगरानी व्यक्तिगत रूप से की जाएगी।
थाना प्रभारी ने सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्र में पूरी मुस्तैदी के साथ काम करेंगे हर एक छोटी बड़ी घटना की जानकारी फौरन देगे किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए अपराध नियंत्रण व बाजारों की सुरक्षा प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नियमित गश्त और निगरानी के माध्यम से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने का संकल्प लिया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *