पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में भव्य गणतंत्र दिवस समारोह
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित
“
गोरखपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोरखपुर पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में भव्य, अनुशासित और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे। देशभक्ति के वातावरण में आयोजित इस समारोह की शुरुआत प्रथम परेड कमांडर सहायक पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार एस द्वारा मुख्य अतिथि को परेड की सलामी देने के साथ हुई।
मुख्य अतिथि के आगमन पर एडीजी जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन, डीआईजी रेंज गोरखपुर एस.एस. चनप्पा एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ पूरे परेड ग्राउंड में देशभक्ति का संचार हो गया। इसके बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने परेड का निरीक्षण किया और भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली।
वरिष्ठ अधिकारियों को किया गया सम्मानित
समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने एडीजी जोन मुथा अशोक जैन, डीआईजी रेंज एस.एस. चनप्पा, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जनपद न्यायाधीश राजकुमार सिंह एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जनपद में बेहतर कानून-व्यवस्था, न्यायिक एवं प्रशासनिक समन्वय की सराहना की गई।
परेड कमांडरों व जवानों को मिला सम्मान
मुख्य अतिथि द्वारा प्रथम परेड कमांडर सहायक पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार एस, द्वितीय परेड कमांडर सहायक पुलिस अधीक्षक दिनेश गोदारा तथा तृतीय परेड कमांडर साजिद अली को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
मंत्री का संबोधन
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के आत्मसम्मान, स्वाभिमान और लोकतंत्र की शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ है और युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा, “भारत किसी व्यक्ति या वर्ग का नहीं, बल्कि 140 करोड़ नागरिकों की चेतना है। आज पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है।”
मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को न झुकने और न मिटने देने का संकल्प जमीन पर उतारा जा रहा है। उन्होंने अनुच्छेद 370 की समाप्ति, आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई, विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी, सेना, किसानों और श्रमिकों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत विश्व को दिशा देने वाला अग्रणी राष्ट्र बनेगा।
गृह मंत्रालय द्वारा पदक व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनपद गोरखपुर के कई पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों
को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किए गए प्रमुख नाम इस प्रकार हैं—
निरीक्षक/उपनिरीक्षक स्तर:
फिरोज अहमद – निरीक्षक (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
मुहम्मद राशिद खां – निरीक्षक (उत्कृष्ट सेवा पदक)
विजय प्रताप सिंह – निरीक्षक (उत्कृष्ट सेवा पदक व प्रशस्ति पत्र)
अनिल कुमार तिवारी – निरीक्षक (पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति चिन्ह/प्रशस्ति पत्र)
बृजेश कुमार सिंह – निरीक्षक (उत्कृष्ट सेवा पदक)
राजकुमार चौधरी – उपनिरीक्षक (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
रामानंद मिश्र – उपनिरीक्षक (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
मो. हसीन – उपनिरीक्षक (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
बलराम पाण्डेय – उपनिरीक्षक (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
पतिराम – उपनिरीक्षक (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
अन्य कर्मचारी:
विनीत कुमार श्रीवास्तव –
उ0नि0 (पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति चिन्ह/प्रशस्ति पत्र)
अरविंद राय – उ0नि0 (सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह)
मुख्य आरक्षी/आरक्षी:
फूलदेव – मुख्य आरक्षी (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
अवनीश कुमार यादव – मुख्य आरक्षी (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
अजय कुमार सिंह – मुख्य आरक्षी (उत्कृष्ट सेवा पदक)
प्रमोद कुमार प्रजापति – मुख्य आरक्षी (उत्कृष्ट सेवा पदक)
मनोज कुमार सरोज – मुख्य आरक्षी (उत्कृष्ट सेवा पदक)
मो. सोहेल खां – मुख्य आरक्षी (उत्कृष्ट सेवा पदक)
रंजीत कुमार – मुख्य आरक्षी (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
रिपुंजय – आरक्षी (उत्कृष्ट सेवा पदक)
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
समारोह के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन उपनिरीक्षक सुनीता सिंह ने किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को एडीजी जोन, डीआईजी रेंज, जिलाधिकारी एवं एसएसपी की धर्मपत्नी द्वारा सम्मानित किया गया।
गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश राजकुमार सिंह, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, विधायक प्रदीप शुक्ला, सभी पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
