महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
28/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को ले जा रहा एक निजी चार्टर्ड विमान बुधवार सुबह भारत के महाराष्ट्र के बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त विमान रनवे से फिसल गया और हादसा हो गया ।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

वह जिला परिषद चुनाव से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बारामती जा रहे थे ।

विमान में अजित पवार के साथ उनके निजी सहायक, सुरक्षाकर्मी और फ्लाइट स्टाफ भी सवार थे. खबर है कि हादसे में ये सभी घायल हो गये ।

बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब विमान बारामती के पास लैंडिंग की कोशिश कर रहा था ।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह क्रैश लैंडिंग थी या तकनीकी खराबी।

दुर्घटनास्थल से जारी तस्वीरों और वीडियो में विमान में आग लगी हुई है और घना धुआं नजर आ रहा है. विमान जले हुए टुकड़ों में बिखरा नजर आ रहा है ।

दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और बचाव दल तैनात किए गए हैं।

स्थानीय प्रशासन, एम्बुलेंस और मेडिकल टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

घटना के बारे में अभी अधिक जानकारी आनी बाकी है ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *