बैसवारे के लाल मेजर जनरल को विशिष्ठ सेवा मेडल

 

सेवा मेडल मिलने से फैली क्षेत्र में खुशी, लोगां ने जतायी प्रसन्नता

तीसरी पीढ़ी भी देश की सीमाओं को कर रही सुरक्षित

रायबरेली, संवाददाता। बैसवारे के लाल मेजर जनरल दिगेंद्र प्रताप सिंह को विशिष्ठ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने देश की सेवा की और अपने बेटे को भी देश की सेवा में लगा दिया है। विशिष्ट सेवा मेडल मिलने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड गयी।
लालगंज क्षेत्र के बेहटा कला के रहने वाले मेजर जनरल दिग्रेंद्र प्रताप सिंह को गणतंत्र दिवस पर विशिष्ठ सेवा मेडल देकर सम्मानित किया गया है। उनके पिता कर्नल स्व. राघवेंद्र प्रताप सिंह भी सेना के एजूकेशन कोर में कर्नल थे, जबकि मां विद्यावती ग्रहणी है, पत्नी निशा सिंह सोशल वर्कर है। उनका बेटा विक्रांत प्रताप सिंह वर्तमान में मेजर है। उनके बाबा सधऊ सिंह क्षेत्र के बडे समाजसेवी थे। जबकि दादा जेल अधीक्षक स्व. हरेंद्र बहादुर सिंह ने क्षेत्र के युवाओं के लिए बेहतर काम किया था। उनके चचेरे भाई अवधेश प्रताप सिंह सीआईएसएफ में डीआईजी है। वैसे इस गांव का सेना से लगाव काफी पुराना है। मेजर जनरल डीपी सिंह कई आपरेशनों में शामिल रहे। देश की रक्षा के करने जम्बू कश्मीर से लेकर कई कठिन जगहों पर तैनात रहे। उनको विशिष्ठ सेवा मेडल मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड गयी है। राना बेनी माधव बक्स सिंह के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, सरंक्षक इंद्रेश विक्रम सिंह, पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह, रवींद्र सिंह, प्रो.ओपी सिंह, अशोक सिंह रामपुरी, राकेश सिंह भदौरिया, अनूप पांडे, अभिषेक विक्रम सिंह समेत अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक ऐसा परिवार है जहां पर तीन पीढिंया देश की सेवा के लिए सीमाओं पर तैनात है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *