10 दिवसीय कराटे मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

 

रायबरेली। जे0पी0 मेमोरियल पब्लिक स्कूल जरौला रायबरेली में आयोजित 10 दिवसीय कराटे मार्शल आर्ट आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरविंद कुमार श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि रामकृष्ण (बीडीसी) एवं मास्टर राकेश कुमार गुप्ता, अध्यक्ष कराटे एसोसिएशन रायबरेली, विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कराटे एसोसिएशन रायबरेली के सचिव एवं प्रशिक्षक आशीष जायसवाल के कुशल निर्देशन में बच्चों को कराटे की विभिन्न तकनीकों, आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपायों एवं शारीरिक फिटनेस का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एच.एल. यादव (राजू), प्रधानाचार्या रीना राजपूत सहित शिक्षकगण लाल सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, डी.एल. यादव, मंजू मौर्या, ऋषि एवं अन्य विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान प्रतिभागी छात्र-छात्राओं द्वारा कराटे तकनीकों एवं डेमोंस्ट्रेशन का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। प्रदर्शन में भाग लेने वाले प्रतिभागी छात्रों में शालू शर्मा, अनामिका यादव, वर्तिका, प्रांशु, अतुल, अंशु, ज्योति, अंशिका, अदिति, बबली, लवलेश, हिमांशी गुप्ता आदि शामिल रहे। अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा ऐसे प्रशिक्षण शिविरों को विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। इस अवसर पर बब्बन यादव एवं रितिक गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने कराटे प्रशिक्षकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *