थाना तिवारीपुर में शबे-बरात व रविदास जयंती को लेकर पीस मीटिंग हुआ आयोजित

 

यह भाईचारे व अमन – चैन का पर्व है – आदिल अमीन

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर – थाना तिवारीपुर में आगामी शबे-बरात एवं संत रविदास जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी श्री पंकज कुमार सिंह ने की।
थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही सभी त्योहार मनाए जाएं। प्रशासन पूरी तरह जनता के साथ है। यदि कहीं भी किसी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
इस अवसर पर जिला शांति सद्भावना समिति के सदस्य आदिल अमीन ने कहा कि सभी कब्रिस्तानों और मस्जिदों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जानी चाहिए तथा पुलिस की मुस्तैदी बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी प्रशासन के साथ हैं और उम्मीद करते हैं कि प्रशासन भी हमारे साथ खड़ा रहेगा।
आदिल अमीन ने आगे कहा कि हम सब हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में भाई-भाई हैं और एक-दूसरे के त्योहारों में हमेशा सहयोग और शरीक होते रहे हैं।
बैठक में सभी चौकी इंचार्ज,गणमान्य नागरिक एवं थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *