
महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या दो, बल्लभ नगर तिवारी टोला स्थित ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध कोट धाम दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार को श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ परंपरागत वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ अत्यंत भव्य रूप में हुआ। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महायज्ञ का आयोजन पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी के नेतृत्व में श्रद्धा, भक्ति और सनातन आस्था के साथ किया जा रहा है।
महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ यज्ञाचार्य पंडित श्यामसुंदर पाठक के साथ वैदिक विद्वानों में दुर्गेश शुक्ल, सत्यम दास, अमन पाण्डेय, सत्यानंद चतुर्वेदी, आयुष मिश्रा, आदर्श पाण्डेय, गोलू पाठक एवं शत्रुधन दुबे के सान्निध्य में संपन्न कराया गया। यज्ञ में यजमान के रूप में प्रमोद कृष्ण त्रिपाठी, रतन कुमार पाण्डेय, डॉ. शशिविंद मिश्रा, बलवंत पाण्डेय, मुंजेश शुक्ला एवं महेंद्र सैनी अपनी-अपनी धर्मपत्नी के साथ सम्मिलित होकर आहुति प्रदान की।
महायज्ञ के प्रथम दिन नगर क्षेत्र की 5100 कन्याओं सहित लगभग दस हजार महिलाओं एवं पुरुषों ने भव्य कलश शोभा यात्रा में सहभागिता कर धार्मिक उत्साह का परिचय दिया। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं एवं कन्याएं पूरे नगर में भ्रमण करती रहीं। शोभा यात्रा में श्रीराम दरबार की आकर्षक झांकी, ढोल-नगाड़ों की गूंज, भांगड़ा नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों ने वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
“जय श्रीराम” के गगनभेदी जयघोष से पूरा परतावल नगर गुंजायमान हो उठा और हर ओर सनातन संस्कृति की भव्य झलक देखने को मिली।
‘चलता-फिरता प्रयाग’ के रूप में विख्यात है कोट धाम
मान्यता के अनुसार वार्ड संख्या 02 बल्लभ नगर तिवारी टोला में स्थापित कोट की भगवती का यह पावन स्थल संवत् 1984 में प्रारंभ होकर संवत् 1988 में पूर्ण हुआ था। कोट धाम दुर्गा मंदिर का निर्माण गुंजेश्वर कृष्ण त्रिपाठी एवं महादेव कृष्ण त्रिपाठी द्वारा धर्म उत्थान एवं नगर कल्याण की भावना से कराया गया था। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला शतचंडी महायज्ञ श्रद्धालुओं के बीच “चलता-फिरता प्रयाग” के रूप में विशेष मान्यता रखता है।
कलश यात्रा कोट धाम दुर्गा मंदिर तिवारी टोला से प्रारंभ होकर परतावल कस्बा, बाजार एवं चौराहा होते हुए हट्ठी माता मंदिर परिसर पहुंची, जहां छातिराम बड़ी नहर में विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन कर कलश भराई कराई गई। इसके उपरांत शोभा यात्रा पुनः परतावल बाजार होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
शतचंडी महायज्ञ के दौरान प्रख्यात प्रवचनकर्ता डॉ. रजनीकांत द्विवेदी के श्रीमुख से प्रतिदिन संगीतमय प्रवचन एवं कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अमृत की अनुभूति होगी।
कलश यात्रा के दौरान क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जो पूरे आयोजन पर पैनी नजर बनाए रहा।
इस अवसर पर संतोष कृष्ण त्रिपाठी, प्रदीप कृष्ण त्रिपाठी, महेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, प्रज्ञेश कृष्ण त्रिपाठी, उत्सव कृष्ण त्रिपाठी, हिंदू नेता काशीनाथ सिंह, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, दीपु रावत, सिद्धान्त पाण्डेय, अमन पाण्डेय, सचिन रावत, नित्यानंद कुशवाहा, गोरख यादव, राम दवन, मुन्ना पाण्डेय, अशोक रावत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
महायज्ञ के आयोजन से पूरे परतावल नगर क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त है, जिससे क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह, आस्था और सनातन चेतना का संचार स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।


Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
