कौन है लकड़ियों का ठेकेदार बबलू सिंह जो काटने पर उतारू है पूरा जंगल

रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र में ठेकेदारों द्वारा की जा रही कटान पर क्यों नहीं अंकुश लग पा रहा है। स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को भी रहती है इस कटान जानकारी लेकिन सब कुछ शांति से निपट जाता है क्योंकि पैसे के आगे इंसानों की जान की कोई कीमत नहीं रही तो इन पेड़ो की जान की औकात भी क्या। जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़े पैमाने पर लकड़ी ठेकेदारों के द्वारा, पुलिस से साठगांठ कर हरे पेड़ों को काटा जा रहा है, यही नहीं इन ठेकेदारों द्वारा क्षेत्रीय पत्रकारों को भी अपने प्रभाव में ले लिया जाता हैl क्षेत्रीय ठेकेदारों का प्रभाव इतना होता है कि वह वन विभाग के रेंजर स्तर के अधिकारियों को भी अपने प्रभाव में ले लेते हैं l फिर उनके काम में रुकावट पैदा करने वाला कोई नहीं होता, खुलेआम बिना परमिट के हरे पेड़ों को दिनदहाड़े काटा जाता है,
स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को ठेकेदारों द्वारा कटान की जानकारी पहले दे दी जाती है, ताकि किसी भी तरह की समस्या होने पर मामले को संभाला जा सकेl
जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आरा मशीनों में बड़ी संख्या में प्रतिबंधित लकड़ियों का अंबार लगा हुआ है, रामा राव,धर्म कांटा संचालित करने वाले लोग आढ़त चला रहे हैं, वहां नंबर दो की लकड़ियों को बेच कर लकड़ी ठेकेदार मोटा मुनाफा कमा रहे है, थाने स्तर से प्रति ट्राला के हिसाब से ठेकेदार हिसाब करके अपने काम की शुरूआत करते है, स्थानीय पत्रकार को जब यदाकदा कही से सूचना प्राप्त होती है तो वह मौके पर जाता है तो उसको ठेकेदार द्वारा शाम को मिलने की बात कह कर टाल दिया जाता है, कही कोई प्रभाव वाला पत्रकार होता है तो उसको मौके पर ही अपने प्रभाव में ले लिया जाता है, 112 नंबर भी इस मामले में पीछे नहीं है उसको भी ठेकदार को देखना पड़ता है, सभी झंझटो का सामना करने के बाद ठेकेदार पेड़ काटने में कामयाब हो जाते है, जगतपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों खूब लकड़ी काटी जा रही हैं, शिकायत करने पर विभागीय अधिकारी गोल मोल जवाब दे कर अपना पल्ला झाड़ लेते है, जुर्माने के नाम पर विभागीय अधिकारी लम्बा खेल खेलते हैl

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *