दुर्गावती देवी इन्टरकॉलेज में छात्रों के विदाई समारोह का हुआ आयोजन

 

महराजगंज जनपद के दुर्गावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, भैंसा में कक्षा 10 एवं 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।समारोह का शुभारंभ साक्षी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात दिया, स्नेहा और आयुषी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिव्यांशी, आराध्या, अनुष्का एवं रिद्धिमा ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं संजीव ने ‘तेरी उंगली पकड़कर चला’ गीत प्रस्तुत कर भावुक माहौल बना दिया। अंत में छात्राओं के सामूहिक नृत्य ने समारोह को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के इस अवसर पर अतिथि के रूप में संजय मणि त्रिपाठी, प्रदीप उपाध्याय, राजेंद्र दुबे, एजाज खान एवं शेषमणि पांडे उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या करुणामणि पटेल सहित रमेश चंद्र पटेल, मनमीत पटेल, सीमा पाण्डेय, नेहा मद्धेशिया, नेहा पटेल, प्रीति जायसवाल, अमित गिरी, राहुल साहनी एवं राहुल जायसवाल आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *