टी20 वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी जीत

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
13/02/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के तहत मैच में भारत ने नामीबिया पर शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाले नामीबिया के खिलाफ भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

भारत के लिए इशान किशन ने 24 गेंदों पर 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए. शुरुआत में संजू सैमसन ने 22 रन जोड़े और किशन तथा तिलक वर्मा (25) ने 31 गेंदों पर 79 रनों की तेज साझेदारी कर टीम को मजबूत आधार दिया।

मध्यक्रम में हार्दिक पंड्या ने 28 गेंदों पर 52 रन बनाए और टीम की रन गति को बनाए रखा।

उन्होंने शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी कर भारत को 200 रनों के पार पहुंचाया. डुवे ने 23 रन बनाए।

आखिरी ओवर में नामीबिया ने बेहतरीन वापसी की और भारत को 205/5 से 209/9 पर रोक दिया।

नामीबियाई कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए।

जवाब में नामीबिया ने आक्रामक शुरुआत की लेकिन लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई।

लॉरेन स्टीनकैंप और जान फ्राइलिंक ने तेजी से रन जोड़कर पहला पावरप्ले 57/1 पर समाप्त किया, जो टी20 विश्व कप में नामीबिया का सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर बन गया।

फ्राइलिंक 15 गेंदों पर 22 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने।

बाद में, वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी से स्टीनकैंप, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (13) और जे जे श्मिट को जल्दी आउट करके नामीबियाई मध्यक्रम को ध्वस्त कर दिया।

अक्षर पटेल ने कप्तान इरास्मस को भी आउट किया और एक विकेट मेडन ओवर फेंका. रूबेन ट्रम्पेलमैन को 6 रन पर जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड कर भारत को आसान जीत दिला दी।

इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी सफलता हासिल की है और ग्रुप ‘ए’ में 4 अंक जुड़ गए हैं. पहले मैच में भारत ने अमेरिका को हराया था।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *