भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी ने किया नामांकन

प्रदेश मुख्यालय में ‘संगठन पर्व’ के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के ‘संगठन पर्व’ कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद हेतु केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई। कार्यक्रम में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रही।

नामांकन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, प्रदेश चुनाव अधिकारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। ‘संगठन पर्व’ के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। वहीं केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े ने संगठनात्मक प्रक्रिया को लोकतांत्रिक और पारदर्शी बताया।

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नेताओं ने एकजुटता के साथ आगामी चुनावी चुनौतियों का सामना करने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *