अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर
गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में,जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद के नेतृत्व में टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना लखनऊ में मनरेगा बचाओ प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित किया गया।धरना स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने हाथों में तख्तियां लेकर शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराया और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि मनरेगा देश के गरीब,मजदूर और ग्रामीण परिवारों के जीवनयापन का प्रमुख आधार है। इस योजना को कमजोर करने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की मूल भावना पर सीधा आघात है। सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने और आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। मौन धरना के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सत्य और अहिंसा की राह पर चलकर अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाई जाती रहेगी।इस अवसर पर प्रमोद नायक,श्रीश उपाध्याय,सतेन्द्र निषाद,हरि सेवक त्रिपाठी,हजारी लाल जायसवाल,उत्कर्ष पाण्डेय,ज्ञानेंद्र शाही,व्यासमुनि उपाध्याय,विजेंद्र तिवारी,एडवोकेट विनोद कुमार पाण्डेय,राजीव कुमार पाण्डेय,प्रभाकर राय,अनिल सोनकर,इंदू भूषण शुक्ल,संतोष उपाध्याय,राजेश निषाद,ध्रुव पासवान,तौकीर आलम,बालगोविंद चौरसिया,योगेन्द्र नायक,राजेश दुबे,अमलेंदु कुमार,सुनील सिंह,रामसमुझ सवरा, रामनगीना साहनी,राजू सिंह,हौसिला पाण्डेय,अदालत यादव,श्रवण यादव,देवेन्द्र निषाद,सच्चिदानंद शर्मा,सतीश त्रिपाठी,हरीश चंद्र अग्रहरि,सुरेंद्र पासवान
समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
