कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोरखपुर जनपद में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सोमवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां से वह बीजेपी क्षेत्रीय कार्यालय के पहुँचे तत्पश्चात कार्यकर्ताओ को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह शाम को गोरखनाथ मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना करेंगे
कल वह जनपद महराजगंज जाएंगे
जहां विभिन्न जगहों पर भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे
गोरखपुर में महाराजगंज जनपद से पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह व उनके सुपुत्र पनियरा के युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह मीडिया प्रभारी/ पत्रकार कौशल श्रीवास्तव विधायक प्रतिनिधि नन्दू दुबे हजारों समर्थकों सहित ढोल नगाड़े के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत करने पहुंचे थे। प्रदेश अध्यक्ष के गोरखपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी इसके साथ ही वाहनों का काफिला उनके साथ बीजेपी क्षेत्रीय कार्यालय के लिए निकल पड़ा थोड़ी देर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वह कल महाराजगंज के लिए रवाना होंगे
भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज गोरखपुर में विश्राम करेंगे। इसके बाद 6 जनवरी को वह गोरखपुर से कार द्वारा महराजगंज जाएंगे। वहीं प्रेम शंकर उर्फ निर्भय सिंह ने बताया कि महराजगंज जिले की एवं पनियरा विधानसभा क्षेत्र की सीमा कतरारी बॉर्डर से ही उनका कार्यकर्ताओ द्वारा भब्य स्वागत होगा जहां कई भव्य गेट लगाएं गए हैं तत्पश्चात श्यामदेउरवा चौराहा, अमवा, परतावल चौराहा, छपिया, धरमपुर तक पनियरा विधानसभा क्षेत्र में एवं सदर विधानसभा क्षेत्र में भिटौली, सेमरा टोल प्लाजा और शिकारपुर सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा उनका अभिनंदन किया जाना सुनिश्चित हैं तदपश्चात महाराजगंज पार्टी कार्यालय पर वह रवाना होंगे
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पनियरा वेदप्रकाश शुक्ल प्रमुख परतावल आनन्द शंकर वर्मा चैयरमैन पनियरा प्रतिनिधि परतावल सतीश मद्धेशिया परतावल मण्डल अध्यक्ष विवेक पटेल मण्डल महामन्त्री अजय गौतम सहित तमाम कार्यकर्तागण मौजूद रहे

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
