महराजगंज जनपद की पुलिस संचार व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

थाना कोल्हुई में स्थापित किया जा रहा अतिरिक्त ग्रिड (कन्ट्रोल रूम) संचार केन्द्र

महराजगंज जनपद के
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन मे जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस बल के मध्य त्वरित एवं निर्बाध संचार व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज आदेशानुसार जनपद की पुलिस संचार व्यवस्था को अत्यधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से थाना कोल्हुई परिसर में एक अतिरिक्त ग्रिड (कन्ट्रोल रूम) संचार केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। यह संचार केन्द्र 24×7 संचालित रहेगा ।

इस अतिरिक्त ग्रिड के माध्यम से जनपद की फरेन्दा एवं नौतनवा सर्किल के क्षेत्राधिकारी कार्यालयों तथा संबंधित थानों, चौकियों एवं फायर स्टेशन के आर०टी० सेट को आपस में बेहतर ढंग से जोड़ा जाएगा। इसके अन्तर्गत थाना फरेन्दा, थाना पुरन्दरपुर, थाना बृजमनगंज, थाना कोल्हुई, थाना नौतनवा, थाना सोनौली, थाना परसामलिक एवं थाना बरगदवा सहित संबंधित पुलिस चौकियों एवं फायर स्टेशन की संचार व्यवस्था को प्रभावी रूप से समन्वित किया जाएगा।

जनपद की भौगोलिक एवं सामरिक स्थिति को देखते हुए महत्वपूर्ण कदम

महराजगंज जनपद की भौगोलिक स्थिति अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है। जनपद की सीमा नेपाल राष्ट्र की अन्तरराष्ट्रीय सीमा तथा बिहार राज्य की अन्तर्राज्यीय सीमा से लगी हुई है। सीमावर्ती क्षेत्रो से लगी हुई शैडो एरिया मे भी संचार व कानून-व्यवस्था, एवं आकस्मिक परिस्थितियों में पुलिस बल के मध्य त्वरित, स्पष्ट एवं निर्बाध संचार व्यवस्था का होना अत्यंत आवश्यक है।
वर्तमान में जनपद भौगोलिक रूप से विस्तृत होने के कारण जनपद के विभिन्न थानों, चौकियों, फायर स्टेशन तथा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मोबाइल/हैण्ड हेल्ड आर०टी० सेट सहित विभिन्न संचार माध्यम जनपद नियंत्रण कक्ष ग्रिड से नियंत्रित किए जा रहे हैं।

संचार व्यवस्था पर बढ़ते कार्यभार को देखते हुए नगर/अतिरिक्त नियंत्रण कक्ष ग्रिड की स्थापना से संचार नेटवर्क को विकेन्द्रित करते हुए स्थानीय स्तर पर पुलिस टीमों के मध्य समन्वय और प्रतिक्रिया क्षमता को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

अतिरिक्त ग्रिड से जनपदीय पुलिस को होने वाले प्रमुख लाभ
बेहतर रिस्पॉन्स टाइम

नगर एवं संबंधित सर्किल क्षेत्र में होने वाली दुर्घटना, चोरी, विवाद, विरोध-प्रदर्शन अथवा अन्य कानून-व्यवस्था संबंधी घटनाओं की सूचना संबंधित पुलिस बल एवं गश्ती टीमों तक तत्काल पहुंच सकेगी। इससे पुलिस द्वारा कम से कम समय में मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

मुख्य रेडियो ग्रिड पर दबाव में कमी
पूरे जनपद के वायरलेस संदेशों का भार एक ही संचार चैनल पर होने के कारण कई बार रेडियो ट्रैफिक बढ़ जाता है। अतिरिक्त ग्रिड के संचालन से संचार व्यवस्था का बेहतर वितरण होगा तथा मुख्य जनपदीय आवृत्ति पर अनावश्यक दबाव कम किया जा सकेगा।

कानून-व्यवस्था पर बेहतर नियंत्रण:
नगर एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त, निगरानी एवं कानून-व्यवस्था संबंधी गतिविधियों के दौरान पुलिस टीमों के बीच त्वरित एवं निर्बाध संवाद स्थापित रहेगा। इससे संवेदनशील परिस्थितियों में पुलिस बल की तैनाती एवं मूवमेंट को अधिक प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकेगा।

व्यवधान-मुक्त एवं स्पष्ट संचार:
परीक्षणोपरान्त आवंटित की गई उपयुक्त आवृत्ति एवं उपलब्ध तकनीकी संसाधनों के माध्यम से वायरलेस संदेशों के आदान-प्रदान में तकनीकी व्यवधान को कम करते हुए स्पष्ट एवं प्रभावी संवाद सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

बेहतर अन्तर-विभागीय एवं पुलिस समन्वय:

कन्ट्रोल रूम, थाना स्तर, चौकी, गश्ती वाहनों एवं फायर स्टेशन के बीच सीधा एवं स्पष्ट संचार स्थापित होने से विभिन्न पुलिस टीमों के मध्य बेहतर समन्वय एवं सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान संभव होगा।

आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी रिस्पॉन्स:

किसी आकस्मिक घटना, बड़ी दुर्घटना, भीड़ नियंत्रण, सीमा क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों अथवा अन्य आपात स्थिति में संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस टीमों तक सूचना तेजी से पहुंचाई जा सकेगी, जिससे त्वरित बल तैनाती एवं प्रभावी रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

पुलिस संचार व्यवस्था को आधुनिक एवं प्रभावी बनाने की दिशा में पहल

अतिरिक्त ग्रिड (कन्ट्रोल रूम) संचार केन्द्र की स्थापना का उद्देश्य केवल वायरलेस संचार का विस्तार करना नहीं, बल्कि जनपद की कानून-व्यवस्था के प्रभावी प्रबंधन, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया एवं पुलिस बल के बीच बेहतर समन्वय को और मजबूत करना है।

इस व्यवस्था के माध्यम से फरेन्दा एवं नौतनवा सर्किल के थाना/चौकी स्तर तक संचार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाते हुए किसी भी घटना की सूचना के त्वरित प्रसारण एवं आवश्यक पुलिस सहायता की उपलब्धता में तेजी लाई जा सकेगी। महराजगंज पुलिस द्वारा जनपद की भौगोलिक एवं संवेदनशील परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस संचार व्यवस्था को लगातार मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में किए जा रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *