परतावल चौकी के सामने सड़क हादसा 4 वर्षीय बच्ची समेत 4 लोग घायल

 

खड़े ट्रक से बचने में बाइक अनियंत्रित हुई, सीएचसी परतावल में चल रहा उपचार

परतावल / महाराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल पुलिस चौकी के सामने सोमवार शाम करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चार वर्षीय बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पनेवा-पनई निवासी रुबीना 26 वर्ष सदीकुन निशा और चार वर्षीय सालेहा खातून बरगदही मजार से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। बाइक पर चालक समेत दो महिलाएं और एक बच्ची सवार थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि परतावल चौकी के पास महीनों से खड़े एक ट्रक के बगल से कोटवा निवासी करीमुल्लाह उर्फ कल्ला अचानक सड़क पर आ गया। इसी दौरान गोरखपुर की ओर से आ रही हीरो डिलक्स बाइक संख्या UP56 BH 9247 उससे टकरा गई। अचानक सामने आने के कारण बाइक चालक संभल नहीं पाया और हादसा हो गया।
इस हादसे में करीमुल्लाह उर्फ कल्ला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। चार वर्षीय सालेहा खातून के सिर में भी चोट लगी है। बाइक सवार रुबीना और सदीकुन निशा भी घायल हुई हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि करीमुल्लाह उर्फ कल्ला कथित तौर पर शराब के नशे में था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही परतावल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी परतावल पहुंचाया। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *