संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ की शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी संपन्न, पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग

गोरखपुर। संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ द्वारा आयोजित शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) देवेंद्र प्रताप सिंह रहे। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में समायोजित शिक्षकों ने भाग लेकर शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों के व्यावसायिक विकास तथा विभिन्न सेवा संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों को शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों का सम्मान और उनकी समस्याओं का समाधान आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन की बहाली सहित विभिन्न मांगों को गंभीरता से सदन में उठाने का आश्वासन दिया।
संगोष्ठी का मुख्य मुद्दा समायोजित शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ दिलाना रहा। वक्ताओं ने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था से शिक्षकों का भविष्य असुरक्षित हो गया है, इसलिए समायोजित शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाना चाहिए। संघ पदाधिकारियों ने सरकार से इस संबंध में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह, महामंत्री जगबीर भाटी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ममता राय, जनपद महराजगंज के जिलाध्यक्ष गोविन्द साहनी, मंत्री नंदू गुप्ता, कौशांबी जनपद जिला अध्यक्ष रमेश चंद महामंत्री सत्यदेव, कुशीनगर के जिला अध्यक्ष राजा राय, प्रयागराज के जिला अध्यक्ष सर्वेश सिंह, सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी आदि प्रदेशीय टीम मौजूद रहीं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के स्वागत सीमा सिंह, गीता गिरी ने किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी ने किया।इस कार्यक्रम में गोरखपुर जनपद के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला जिला महामंत्री अजय सिंह गोरखपुर मंडल के मिडिया प्रभारी पंकज पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष जेपी कुशवाहा, नरसिंह मौर्य, उमा चौरसिया, दिनेश सिंह शिव प्रसाद शर्मा, रमेश यादव, प्रदीप सिंह, अजमेर अली सिद्दीकी, लाल बचन सफीक अहमद, चंद्रशेखर गुप्ता, बेचन सिंह,सुशील सिंह राजेश यादव, सत्यावती देवी, बंदना राय, आरती त्रिपाठी सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया तथा मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *