गोरखपुर गूंजेगा शिव भक्ति से, मदरिया धाम में 8 दिन होगी शिवमहापुराण कथा”

सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्र सुनाएंगे कथा, 13 से 20 दिसंबर तक उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब”

मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में इस साल दिसंबर में भक्ति का महासंगम लगने जा रहा है। अतिप्राचीन सिद्धपीठ मदरिया मंदिर में 8 दिनों तक शिवमहापुराण की दिव्य कथा का आयोजन होगा। कथा वाचन के लिए सीहोर वाले प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्र गोरखपुर पहुंचेंगे।
आयोजकों के अनुसार यह कथा 13 दिसंबर से 20 दिसंबर 2026 तक चलेगी। कथा स्थल सिद्धपीठ मदरिया, गोरखपुर रहेगा।

सीहोर वाले” की कथा सुनने दूर-दूर से आएंगे श्रद्धालु

पंडित प्रदीप मिश्र को “अन्तर्राष्ट्रीय कथा वाचक भागवत भूषण” के नाम से भी जाना जाता है। उनकी सरल और भावपूर्ण कथा शैली के कारण देश-विदेश में लाखों भक्त उनसे जुड़े हैं। उनके मुख से शिवमहापुराण सुनने के लिए गोरखपुर के अलावा देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती और बिहार व नेपाल से भी श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
आयोजक श्रीश दास जी महाराज ने बताया कि यह आयोजन अतिप्राचीन सिद्धपीठ मदरिया मंदिर के प्रांगण में किया जा रहा है। मंदिर के पीठाधीश्वर सांकेतवासी महंत डॉ. रामजी दास जी महाराज के सान्निध्य में यह कथा सम्पन्न होगी।

8 दिन तक गूंजेगा “ॐ नमः शिवाय”

आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन कथा के दौरान रुद्राभिषेक, शिव पूजन और भजन-कीर्तन भी होंगे। मंदिर परिसर को फूलों और लाइटों से सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं के बैठने, प्रसाद और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
सिद्धपीठ मदरिया मंदिर पहले से ही भगवान शिव के भक्तों की आस्था का केंद्र है। शिवमहापुराण कथा के आयोजन से यहां भक्तों की संख्या कई गुना बढ़ने की संभावना है।

आस्था और अध्यात्म का संगम

आयोजकों का कहना है कि कलयुग में शिवमहापुराण का श्रवण मनुष्य के सभी दुखों को दूर करता है। 8 दिन की इस कथा में शिव जी के जन्म, विवाह, तांडव और 12 ज्योतिर्लिंगों की महिमा का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।
स्थानीय लोगों में कथा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। दुकानदारों से लेकर सामाजिक संगठनों तक सभी लोग इस आयोजन को सफल बनाने में जुट गए हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *