बहाई पुलिस चौकी के कार्यालय कक्ष का पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने किया लोकार्पण

रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने लालगंज थाना क्षेत्र के बहाई पुलिस चौकी कार्यालय कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी में कार्यालय कक्ष बनने से जहां विभाग को सहूलियत होगी वहीं क्षेत्रीय लोगों को भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस चौकी रहने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है।। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि वे क्षेत्र में गश्त बढ़ाएं और अपराधियों पर नकेल कसें। वास्तव में पुलिस चौकी बहाई में कमरों की कमी की वजह से चौकी के कामकाज में दिक्कत होती थी ।चौकी इंचार्ज अजय कुमार मिश्रा ने कार्यालय कक्ष का निर्माण करा कर बड़ा ही सराहनीय कार्य किया है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अमित सिंह, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह,चौकी इंचार्ज अजय कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक रामचंद्र सिंह,सिपाही अजय कुमार सिंह ,सत्यम यादव व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *