धाडिंग जिला में दुर्घटना: बस में लगभग 46 यात्री सवार थे, जिन्हें नाव से बचाया गया

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
23/02/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – पोखरा से काठमाण्डौ आ रही एक यात्री बस के त्रिशुली नदी में गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई।

अनुमान है कि बस में कम से कम 46 यात्री सवार थे, जो हादसे के वक्त सड़क से करीब 300 मीटर नीचे गिरी।

दुर्घटनास्थल पर मौजूद सहायक मुख्य जिला अधिकारी मोहन प्रसाद न्यूपाने ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में 46 यात्री थे और उनकी तलाश एवं बचाव कार्य जारी है।

यात्रियों को घटना स्थल से नाव की मदद से तटपर एकत्र कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा जा रहा है।

सशस्त्र पुलिस बल के केंद्रीय प्रवक्ता बिष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि अब तक 13 पुरुषों और 4 महिलाओं के शव एकत्र किये गये हैं।
मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।

सेना, सशस्त्र बल और नेपाल पुलिस की टीमें दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य कर रही हैं।

सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि बस दुर्गम स्थान पर गिरी और रात का समय होने के कारण उन्हें बचाना मुश्किल था।

मुख्य जिला अधिकारी समेत एक टीम भी घटनास्थल पर है।

सशस्त्र पुलिस बल के आपदा प्रबंधन बेस आदमघाट से डीएसपी सुनील गिरि के नेतृत्व में एक टीम और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण स्कूल कुरिनटार के गोताखोरों सहित एक टीम को तैनात किया गया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *