पाकिस्तान के हाथ लगा ‘काले सोने’ का खजाना, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मिला तेल और गैस का भंडार

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में तेल और गैस के नए भंडार की खोज की गई है।
पाकिस्तान की सुत्र ने यह जानकारी दी है।

देश में बढ़ती मांग और उत्पादन में कमी के कारण पाकिस्तान ऊर्जा की कमी का सामना कर रहा है।

इस कमी को पूरा करने के लिए वह महंगे आयात पर निर्भर है, जिससे आर्थिक संकट से जूझ रहे देश की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

इस तरह तेल और गैस भंडार की खोज से महंगे ऊर्जा आयात को कम करने में मदद मिलेगी।

पाकिस्तान में बारागज़ैगई एक्स-01 कुएं के लुमशीवाल फॉर्मेशन में एक नए तेल भंडार की खोज की गई है।

यह कुआँ अपनी वर्तमान क्षमता पर प्रतिदिन 225 बैरल तेल और 10.1 मिलियन मानक घन फीट गैस का उत्पादन कर सकता है।

हालाँकि, यह कोई बड़ी खोज नहीं है लेकिन देश के ऊर्जा संकट से निपटने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *