सदाव्रत सेवा ” के तहत आनन्द मार्ग प्रचारक संघ ने जरूरतमंदों में बांटा 150 कंबल



जरूरतमन्दों को कंबल ओढ़ाते आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के सदाव्रती कर्मयोगी
 मार्ग एक संपूर्ण जीवन दर्शन है।इसके अनुसार मानव जीवन “आत्म मोक्षार्थ जगत हिताय च”होना चाहिए।आत्म मोक्षार्थ,अष्टांग योग साधनाआधारित आध्यात्मिक जीवन शैली प्रत्येक प्राणी को अपनाना चाहिए।जगत हितार्थ ब्रह्मभाव के साथ समाज के प्रत्येक सदस्य की निःस्वार्थ सेवा होनी चाहिए। समाज में जंतु, वनस्पति और मानव समूह सभी समाज के सम्माननीय सदस्य हैं।अतः हमें सभी की निःस्वार्थ सेवा करनी चाहिए।मानव सेवा ही नारायण सेवा है।इन्हीं तथ्यों व उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के तत्वावधान में संघ के सदस्यों द्वारा” सदाव्रत सेवा ” के अंतर्गत महराजगंज नगर के रैन बसेरा ,बस स्टेशन,टैक्सी स्टैंड, सब्जी मंडी स्थल ,जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित उपनगर शिकारपुर व पुरैना खंडी चौरा में शुक्रवार की देर रात कंपकपाते ठंड में मिले 150 लोगों को कंबल ओढ़ाकर जीवन की रक्षा करने में सहयोग किया गया ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ” बाबा नाम केवलम” के मूलमंत्र को आत्मसात कर रहे आचार्य उत्यागानन्द अवधूत व आचार्य रुद्र शिवानंद अवधूत सहित संस्था के कर्मयोगियों पारस ,शंभू, ब्रजेंद्र, जगदीश,विनोद, पूनम,रजनी,राजेंद्र,रमेंद्र, गणेश, हिमांशु आदि का सराहनीय योगदान रहा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *