7 साल बाद पाकिस्तान का बड़ा कबूलनामा ! अभिनंदन ने सच में मार गिराया था दुश्मन का F-16 फाइटर जेट?

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
27/02/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – 27 फरवरी 2019 भारतीय वायुसेना के लिए गर्व का पल था, जब विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने बहादुरी दिखाई, लेकिन पाकिस्तान आज भी उस दिन का सच छिपाने की कोशिश करता है।

अब एक पाकिस्तानी सेवानिवृत्त अधिकारी ने निजी बयान देकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

ऑपरेशन बालाकोट के बाद तनाव

14 फरवरी 2019 को पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे।
भारत ने 26 फरवरी को ऑपरेशन बालाकोट में इसका जवाब दिया।

भारतीय वायुसेना के मिराज-2000 विमानों ने एलओसी पार कर जैश के बड़े आतंकी कैंप पर सटीक हमला किया।

अगले दिन पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन स्विफ्ट रिटॉर्ट’ के नाम से बदला लेने की कोशिश की. दोनों देशों के लड़ाकू विमानों के बीच भीषण डॉगफाइट हुई. अभिनंदन मिग-21 बाइसन पर सवार थे और पाकिस्तानी एफ-16 को चुनौती दे रहे थे।

पाकिस्तानी अधिकारी का बयान

पाकिस्तानी सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल उमैर बंगश, जो उस समय अल शमशाम बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर थे, ने एक साक्षात्कार में उस दिन की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10 बजे आसमान में जोरदार आवाज हुई।

तभी एक मिग-21 का मलबा गिरा और उसके बाद तीन पैराशूट खुल गए।

उन्होंने कहा, “एक छाता बहुत आगे चला गया, दो पीछे छूट गए।” उमैर बंगश ने अपनी आँखों से तीन छतरियाँ देखीं।

अभिनंदन पैराशूट में थे, जो पाकिस्तानी इलाके में उतरे और उन्हें पकड़ लिया गया, लेकिन बाकी दो छतरियां किसकी थीं?
F-16 का रहस्य

मिग-21 एक सिंगल सीटर विमान है, यानी इसमें केवल एक पायलट होता है।

भारत का दावा है कि अभिनंदन ने F-16 को मार गिराया, जिसके बाद उसके दो पायलटों को विमान से उतरना पड़ा. पाकिस्तान हमेशा इस बात से इनकार करता रहा है कि उसका कोई F-16 गिरा है, लेकिन उमैर बंगश का बयान पाकिस्तान के दावे पर सवाल उठाता है।

अगर अभिनंदन का विमान ही गिरा तो दो और पैराशूट कहां से आए? क्या ये F-16 पायलट थे?
उमैर बंगश ने चिंता जताते हुए कहा कि बालाकोट के बाद क्या हुआ. उन्होंने QRF (क्विक रिस्पॉन्स फोर्स) भेजी और अभिनंदन को पकड़ लिया गया।

पाकिस्तान का झूठ बेनकाब हो गया

पाकिस्तान ने दो दिन बाद सम्मान के साथ सलामी लौटा दी, लेकिन एफ-16 नुकसान को छिपाने की कोशिशें जारी रहीं है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *