ई-कुबेर पोर्टल में तकनीकी खराबी,अधर में फंसा वेतन व पेंशन– रूपेश

सोमवार को बैंक खोलकर वेतन-पेंशन दिलाए सरकार– मदन मुरारी शुक्ल

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर,1 मार्च। होली त्योहार को देखते हुए योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया था कि 28 मार्च तक सभी कर्मचारियों का वेतन एवं पेंशन उनके खातों में भेज दिया जाए। माननीय मुख्यमंत्री जी इसके लिए बधाई के पात्र हैं।
लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक के “ई-कुबेर पोर्टल” में आई तकनीकी खराबी के कारण प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों की होली फीकी पड़ने के आसार हैं।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने अध्यक्ष के निर्देश पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना तथा भारतीय रिजर्व बैंक को ट्वीट कर मांग की है कि 2 मार्च को हर हाल में प्रदेश के सभी बैंक खोलकर कर्मचारियों एवं पेंशनरों का वेतन-पेंशन उनके खातों में स्थानांतरित कराया जाए। अन्यथा कर्मचारियों की होली बेरंग हो जाएगी।
ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार ने 2, 3 व 4 मार्च को होली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। ऐसे में यदि 2 मार्च को बैंक नहीं खुलते हैं,तो प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों की होली प्रभावित होगी तथा माननीय मुख्यमंत्री जी की समय से वेतन दिलाने की मंशा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
रुपेश श्रीवास्तव ने कहा कि “ई कुबेर पोर्टल” के तकनीकी खराबी की भी जांच कराई जाए कि रिजर्व बैंक के अधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार को बदनाम करने की कोशिश तो नहीं कर रहे हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *