फिरोज गांधी के ड्राइविंग लाइसेंस की हो उच्च स्तरीय जांच : राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

राहुल गांधी रायबरेली के नहीं, पिकनिक के सांसद-दिनेश सिंह

रायबरेली: रायबरेली की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने विपक्ष के नेता एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोलते हुए साफ शब्दों में कहा कि राहुल गांधी रायबरेली के नहीं, पिकनिक के सांसद हैं.
सिविल लाइंस स्थित पंचवटी में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का जिले से कोई भावनात्मक या विकासात्मक रिश्ता नहीं है।रात में आते हैं, दिन में औपचारिकता निभाते हैं और फिर दिल्ली लौट जाते हैं. रायबरेली उनके लिए केवल मीडिया कवरेज बटोरने का मंच है. राहुल गांधी एक एक्सीडेंटल सांसद है. उनका उद्देश्य जनता की सेवा नहीं, बल्कि सुर्खियों में बने रहना है. रायबरेली के दर्द से उनका कोई सरोकार नहीं है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी अडानी-अंबानी का नाम जपते रहते हैं, जबकि ज़मीनी विकास की हकीकत से कोसों दूर हैं.
फिरोज गांधी के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की बात कही। मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी के ड्राइविंग लाइसेंस प्रकरण को गंभीर अपराध की श्रेणी का मामला बताते हुए कहा कि यह कोई साधारण विषय नहीं इसे जानबूझकर इवेंट बनाकर पेश किया गया है इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है. रायबरेली को झूठ, नाटक और इवेंट आधारित राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा.
वीबी-जी राम जी’ योजना पर कांग्रेस को घेरा
दिनेश प्रताप सिंह ने केंद्र सरकार की वीबी-जी राम जी (विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन–ग्रामीण) योजना को लेकर कांग्रेस पर जानबूझकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यह योजना मनरेगा का विस्तारित और मजबूत स्वरूप है. अब ग्रामीणों को 125 दिन का गारंटीड रोजगार, पैसा सीधे खाते में, कोई बिचौलिया नहीं, पारदर्शिता और जवाबदेही इसकी पहचान
कांग्रेस के समय 100 में 15 रुपये पहुंचते थे, आज 100 के 100 रुपये गरीब के खाते में जा रहे हैं.
ईंट का जवाब पत्थर से
पत्रकार वार्ता के अंत में दिनेश प्रताप सिंह ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि इस बार हमने संयम रखा है लेकिन अगली बार जब राहुल गांधी रायबरेली आएंगे, तो हम पूरी तैयारी के साथ ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि अब हर बयान का राजनीतिक, तथ्यात्मक और ज़मीनी जवाब दिया जाएगा.

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *