आज तेहरान में होगा खामेनेई का अंतिम संस्कार, मोजतबा खामेनेई बनेंगे नए सर्वोच्च नेता

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
04/03/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – ईरान की आधिकारिक मीडिया के मुताबिक, पिछले शनिवार को अमेरिका और इजराइल के हवाई हमले में मारे गए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार बुधवार को तेहरान में होरहा है।

बताया जा रहा है कि विदाई समारोह नेपाली समयानुसार दोपहर करीब 12:30 बजे (18:30 GMT) शुरू होगा और तीन दिनों तक चलेगा।

इस बीच, सुत्र ने ईरानी अधिकारियों के हवाले से कहा कि खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुनने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है और आज इसकी घोषणा की जा सकती है।

इजराइल ने ईरान के नए नेतृत्व को लेकर कड़ी चेतावनी जारी की है।

इज़रायल के रक्षा मंत्री इज़रायल काट्ज़ ने घोषणा की है कि जो भी ईरान का नया उत्तराधिकारी होगा, अगर वह “इज़राइल को नष्ट करने की योजना” और “संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ धमकी” जारी रखता है, तो उसे विनाश का मुख्य लक्ष्य बनाया जाएगा।

मंत्री काट्ज़ ने चेतावनी दी है कि इज़राइल नए नेता को नहीं छोड़ेगा चाहे उसका नाम या छिपने का स्थान कुछ भी हो।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *