भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने बालेन को शुभकामनाएं दी, ये कहकर भ्रम फैलाने वाला शख्स पकड़ा गया

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
04/03/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसडब्ल्यूपी) के वरिष्ठ नेता बालेंद्र शाह (बालेन) को शुभकामनाएं देने की बात कहकर भ्रम फैलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है ।
नेपाल पुलिस के केंद्रीय प्रवक्ता और डीआइजी अबी नारायण काफले ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में रामचंद्र ठाकुर और नंदा प्रसाद भट्ट शामिल हैं।

उन पर यह कहकर भ्रम फैलाने का आरोप है कि मोदी ने एआई वीडियो के जरिए बालेन को बधाई दी है ।

बालेन झापा-5 से प्रतिनिधि सभा के उम्मीदवार बने हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *