नेपाल के बीरगंज से 9 स्ट्रिंग बम और सुअर के सिर के साथ 3 लोग गिरफ्तार

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
04/03/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – परसा जिला में पुलिस ने 9 सुतरी बम और सुअर के सिर के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

चुनाव के दौरान हिंसा भड़काने के इरादे से सुअर के सिर और सुतरी बम ले जा रहे लोगों को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, वे सुअर का सिर मस्जिद में लेजारहे और उसे फेंकने की तैयारी कीये थे।

सुरक्षा सूत्र ने कहा, ”वे दुकान से एक सुअर का सिर खरीदकर उसके दो टुकड़े करके मस्जिद में फेंकने की तैयारी कर रहे थे।”

उन्होंने कहा, ”हमने धार्मिक भावना भड़काने की उनकी मंशा को सफल नहीं होने दिया।”

पुलिस के मुताबिक उनके पास से नौ स्ट्रिंग बम, कुछ तार और अन्य सामग्रियां भी बरामद की गईं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *