दलित युवक पर यादव बिरादरी के युवकों ने फोड़ी शराब की बोतल

रायबरेली। एक तरफ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदित्यनाथ योगी का सख्त आदेश था कि अराजकतत्वों द्वारा होली के पर्व पर किसी भी प्रकार की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक रायबरेली ने भी इसी आदेश का पालन करने के लिए अपने सभी अधीनस्थ कर्मचारियों को दिशा निर्देश दे रखा था। लेकिन होली के त्योहार पर लालगंज थाने की पुलिस शायद इस आदेश को नहीं समझ पाई और नतीजा यह हुआ कि दलित युवक द्वारा रंग डालने का विरोध करने पर यादव बिरादरी के युवकों ने उसे पीट दिया । यही नहीं नशे में धुत यादव बिरादरी के युवकों ने उस दलित युवक पर अपने शराब की बोतल भी फोड़ दी । जिससे युवक को गंभीर चोटे आई हैं घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाएगा जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल इलाज हेतु भेज दिया । बताते चले की घटना लालगंज क्षेत्र के रानीपुर गांव की है । जहां पर आर्केस्ट्रा देखने को लेकर यह विवाद हुआ था। गांव निवासी वंश बहादुर पासी का 20 वर्षीय पुत्र लव कुश आर्केस्ट्रा देख रहा था । वहीं पर राजेश यादव का पुत्र छोटू यादव भी मौजूद था। दोनों में रंग लगाने को लेकर पहले गाली गलौज और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया ।दलित युवक के परिजनों कहना है कि पुलिस थाने में उसने अपना शिकायती पत्र दिया था परंतु अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। दलित परिवार ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज करवाई है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *