नाइजीरिया में सिलसिलेवार हमलों में 23 लोगों की मौत

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
17/03/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – नाइजीरिया में 23 लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

सुत्र ने बताया है कि मंगलवार को उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में सिलसिलेवार विस्फोटों में कम से कम 23 लोग मारे गए।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक कहा जा रहा है कि ये धमाके आत्मघाती हो सकते हैं।

इसी तरह पुलिस ने तीन स्थानों पर रखे गये बमों को निष्क्रिय कर दिया।

कहा जाता है कि विस्फोट मैदुगुरी विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल, एक स्थानीय बाजार और एक डाकघर के गेट के बाहर हुए थे।

इससे पहले सैन्य केंद्रों पर हमले और दिसंबर में मस्जिदों पर बमबारी और हमलों ने शहर को उथल-पुथल में डाल दिया था।

बोको हराम और प्रतिद्वंद्वी जिहादी समूह इस्लामिक स्टेट इन द वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (आईएसडब्ल्यूएपी) ने हाल ही में पूर्वोत्तर नाइजीरिया में अपने हमले बढ़ा दिए हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *