संपूर्ण विश्व को साथ लेकर चलने की क्षमता सिर्फ़ भारतवर्ष में : रमेश

पनियरा, महाराजगंज।
हिन्दू नववर्ष के शुभारंभ एवं वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, खण्ड पनियरा द्वारा एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन वीर बहादुर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज परिसर में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता श्री रमेश जी (प्रांत प्रचारक, गोरक्ष प्रांत) द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया गया। प्रारंभिक सत्र में स्वयंसेवकों ने संघ की शाखा की विभिन्न गतिविधियों जैसे व्यायाम, दंड-युद्ध, समता एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे उपस्थित जनसमूह में उत्साह, अनुशासन एवं राष्ट्रभावना का संचार हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री उमाशंकर जी ने की। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन की एकजुटता एवं सामाजिक समरसता पर बल देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को दिशा देने के साथ-साथ युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्रभावना का संचार करते हैं।

मुख्य वक्ता आदरणीय श्री रमेश जी ने अपने विस्तृत उद्बोधन में वर्ष प्रतिपदा के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस भारतीय परंपरा, संस्कृति और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु सतत कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब संपूर्ण विश्व विभिन्न संघर्षों और चुनौतियों से जूझ रहा है, तब भारत ही वह देश है जिसमें पूरे विश्व को साथ लेकर चलने की क्षमता और दृष्टि है। भारतीय संस्कृति “वसुधैव कुटुम्बकम्” के आदर्श पर आधारित है, जो विश्व शांति और समरसता का मार्ग प्रशस्त करती है।

कार्यक्रम के अंत में पनियरा खंड के खंड संघचालक श्री रामचन्द्र जी ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हैं तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर सह विभाग प्रचारक अजीत, जिला प्रचारक विनय, जिला कार्यवाह शिवचरण, सह जिला कार्यवाह अनिल, जिला प्रचार प्रमुख जीवेश, खंड कार्यवाह दीपक, सह खंड कार्यवाह योगेन्द्र, अरविंद, संदीप, रामबचन, अशोक, हेमन्त सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, चेयरमैन उमेश चंद जायसवाल, अर्जुन मौर्य, दिलीप, अमृत, राजन, अभय, आशीष, बलराम, मनोज, महेंद्र, सुनील, राकेश, डॉ. प्रणव विश्वास, राजेश पाल सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *