जनप्रतिनिधियों ने अंश डायग्नोस्टिक सेंटर’ का फीता काटकर किया उदघाटन,

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल बाजार अस्पताल गेट के सामने ‘अंश डायग्नोस्टिक सेंटर’ का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय, लोकप्रिय/ जनप्रिय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख परतावल आनन्द शंकर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य/ सभासद काशीनाथ सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, शन्नी निषाद, ओसियर यादव, नन्द किशोर नायक के साथ क्षेत्र के अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे

भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त डायग्नोस्टिक सेंटर के खुलने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब छोटी-बड़ी जांचों के लिए दूर नही जाना पड़ेगा, उन्होंने इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में एक सराहनीय पहल बताते हुए संचालक को शुभकामनाएं दीं।
विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने भी सेंटर के शुभारंभ को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं।
सेंटर के संचालक डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि यहां अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे मरीजों को सटीक और समयबद्ध रिपोर्ट मिल सकेगी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *