जगदीशपुर चौराहे पर दिनदहाड़े मारपीट, दुकानदारों पर गुंडागर्दी का आरोप

 

युवक को ओठी डंडो से पीटकर किया घायल, बिच बचाव मे बची युवाक की जान

अहिरौली/कुशीनगर।जगदीशपुर चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों द्वारा एक फल विक्रेता पर दिनदहाड़े हमला कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फल बेच रहे युवक को घेरकर दबंगों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा।
इस हमले में फल विक्रेता राजेश साहनी निवासी ग्राम, सभा मुजहना तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में इलाज के लिए भेजा गया। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल देखा गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमलावर बलडीहा ग्रामसभा के बताए जा रहे हैं, जिनमें मुकेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता और माधव गुप्ता के नाम सामने आ रहे हैं।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों की मांग:

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

इस संबंध मे एससो अहिरौली ने कहा की दोनों तरफ से अप्लीकेशन मिला हुआ है, मामले की जाँच करवाते हुए दोषियों को सजा दी जाएगी एवं मुकदमा दर्ज होगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *