कुवैती नेताओं की हत्या की बड़ी साजिश का खुलासा: 6 लोग गिरफ्तार, 14 लोग अब भी फरार

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
26/03/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – कुवैत के आंतरिक मंत्रालय ने अपने शीर्ष नेताओं की हत्या की योजना बना रहे एक समूह को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए छह लोग ईरान समर्थित हिजबुल्लाह समूह से जुड़े बताए जा रहे हैं। वे महत्वपूर्ण कुवैती नेताओं की हत्या की साजिश रच रहे थे।

मंत्रालय के मुताबिक गिरफ्तार किए गए 6 लोगों में से 5 कुवैती नागरिक हैं।

पुलिस ने इस समूह में शामिल 14 अन्य लोगों की भी पहचान की है, लेकिन वे देश छोड़कर भाग गए हैं।

भागने वालों में 5 कुवैती, 5 पूर्व-कुवैती जिनकी नागरिकता छीन ली गई है, 2 ईरानी और 2 लेबनानी नागरिक शामिल हैं।

सुत्र के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों ने स्वीकार किया है कि वे एक आतंकवादी समूह से जुड़े हैं और वे देश की गुप्त जानकारी (जासूसी) चुराने में शामिल रहे हैं।

अब उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सरकारी अभियोजक के कार्यालय में भेजा गया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *