सिद्धार्थनगर जिला 43वीं डिविजन, सशस्त्र बल, सिद्धार्थनगर सीमा चौकी ने पकडा

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – ककरहवा में 50 किलो तम्बाकू के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया I

26 मार्च की शाम मिली गोपनीय सूचना के अनुसार सीमा चौकी संख्या 543/1 के पास तम्बाकू की अवैध तस्करी की आशंका थी.

सूचना के आधार पर बॉर्डर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिह्नित स्थान की घेराबंदी कर दी।

कुछ देर बाद एक संदिग्ध व्यक्ति साइकिल पर सामान लेकर भारत से नेपाल की ओर जाता दिखा।

जब सीमा दल ने उसे रुकने का इशारा किया तो व्यक्ति ने साइकिल और सामान छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन सीमा दल ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे घेर लिया और पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान साइकिल पर रखे दो बोरे से तंबाकू बरामद हुआ।
पास की दुकान से तराजू मंगवाकर तोलने पर मौके पर कुल 50 किलोग्राम तंबाकू मिला।

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सुग्रीम मौर्य (उम्र 23 वर्ष) पुत्र छेदी मौर्य निवासी ग्राम सुकरौली, जिला रूपनदेही, लुंबिनी (नेपाल) बताया।

उसने स्वीकार किया कि वह उक्त तंबाकू को भारत से नेपाल में ऊंची कीमत पर बेचने के इरादे से ले जा रहा था और उसके पास कोई वैध दस्तावेज या रसीद उपलब्ध नहीं थी।

इसके बाद 50 किलोग्राम तंबाकू, साइकिल और गिरफ्तार व्यक्ति को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा को सौंप दिया गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *