पाकिस्तान भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप मैच का बहिष्कार करेगा

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
02/02/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – पाकिस्तान ने घोषणा की है कि वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तहत भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच का बहिष्कार करेगा ।

पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ‘एक्स’ (ट्विटर) अकाउंट से जारी एक पोस्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि भले ही पाकिस्तान टीम को विश्व कप खेलने के लिए श्रीलंका जाने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन वह 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी ।

आधिकारिक पोस्ट में निर्णय के कारण का खुलासा नहीं किया गया। पोस्ट में कहा गया है, ‘पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 में भाग लेने की अनुमति देती है, लेकिन टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।’

इससे पहले भारत में खेलने से इनकार करने के बाद बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन किया था और कहा था कि वह सरकार से चर्चा के बाद ही इसमें भाग लेने पर फैसला करेगा और पाकिस्तान की भागीदारी पर भी सवाल उठाए गए थे।

बांग्लादेश का खुलकर समर्थन करने वाला पाकिस्तान आईसीसी पर भारत के खिलाफ पक्षपात का आरोप लगाता रहा है।

पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने तब कहा था कि अंतिम फैसला सरकार के हाथ में होगा।

पाकिस्तान भारत को छोड़कर बाकी सभी मैच खेलेगा।

पाकिस्तान, जो ग्रुप ए में है, अपना पहला मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा।

इसके बाद उन्हें 10 फरवरी को अमेरिका और 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करनी है।

भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के बाद, पाकिस्तान उस मैच से दो अंक खो देगा।

आईसीसी के खेल नियमों के मुताबिक मैच का बहिष्कार करने से पाकिस्तान के नेट रन रेट पर नकारात्मक असर पड़ेगा जबकि भारत के नेट रन रेट पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *