ईरान का सख्त ऐलान: ‘दुश्मन से कोई बातचीत नहीं, युद्ध रोकने की कोई योजना नहीं’

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार मौजूदा युद्ध को समाप्त करने के लिए कोई बातचीत करने की योजना नहीं बना रही है।

उन्होंने यह राय बुधवार रात ईरान के सरकारी दूरदर्शन (टेलीविजन) को दिए एक साक्षात्कार में व्यक्त की।

विदेश मंत्री अराघची ने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ कोई गुप्त या खुली बातचीत नहीं हुई।

उन्होंने कहा, ”दुश्मन के साथ अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है और भविष्य में भी बातचीत की हमारी कोई योजना नहीं है।”

इस बयान से मध्य पूर्व में जारी तनाव और युद्ध को शांतिपूर्ण तरीकों से सुलझाने की कोशिशों को झटका लगा है।

ईरान अमेरिका को अपना मुख्य दुश्मन मानता रहा है और उसने संकेत दिया है कि मौजूदा हालात में कूटनीतिक बातचीत के दरवाजे बंद हैं।

खासकर जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय युद्ध रोकने की कोशिश कर रहा है, ईरान के इस सख्त रुख ने विश्व राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

इसका मतलब है कि अब युद्ध रुकने की संभावना कम है और दोनों पक्ष अपनी-अपनी स्थिति बनाए हुए हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *