हत्या के प्रयास में चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई तेज

 

गोरखपुर। जनपद गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना बड़हलगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 134/2026 से संबंधित चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में धर्मवीर निषाद, रंजीत गौड़, दीपेन्द्र निषाद और नन्दकिशोर साहनी शामिल हैं। सभी आरोपी कोइली खाल गांव, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर के निवासी हैं।
घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को वादी का भाई कंबाइन मशीन लेकर गेहूं की कटाई के लिए खेत में गया था। इसी दौरान आरोपियों ने एकराय होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बड़हलगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

आपराधिक इतिहास

मुख्य आरोपी धर्मवीर निषाद और दीपेन्द्र निषाद के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, तोड़फोड़ और एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। अन्य दो आरोपियों के खिलाफ वर्तमान मामले में ही कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक संतोष कुमार राय, उपनिरीक्षक राजीव तिवारी, कांस्टेबल अरविन्द यादव, कांस्टेबल पीयूष यादव और कांस्टेबल अभिषेक शर्मा की अहम भूमिका रही।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *